प्लॉट किस साइज का लेना चाहिये? घर बनाने से पहले जाने सही प्लॉट साइज

घर बनाना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन इस सपने की सही शुरुआत सही साइज का प्लॉट चुनने से होती है। अक्सर लोग यह सोचकर कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि कितने स्क्वायर फीट का प्लॉट लेना सही रहेगा, क्या छोटा प्लॉट पर्याप्त होगा या बड़ा प्लॉट, किस जगह प्लॉट लेना भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। बजट, परिवार की ज़रूरतें, शहर का एरिया और आने वाले समय की प्लानिंग ये सभी बातें प्लॉट के साइज को तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

इस ब्लॉग में हम आसान भाषा में समझेंगे कि किस साइज का प्लॉट किस purpose के लिए सबसे सही है, ताकि आप बिना किसी confusion के एक समझदारी भरा फैसला ले सकें और आपका investment लंबे समय तक फायदे का सौदा बने।

किस साइज का प्लॉट नहीं लेना चाहिये

दोस्तों एक सही प्लाट लेने से पहले हम जानेंगे किस साइज का प्लाट नहीं लेना चाहिये देखिये कोई प्लॉट 20×70 यानि 1400 Sq.Ft तो इसकी गहराई बहुत ज्यादा है कोई प्लॉट 30×80 यानि 2400 Sq.Ft तो इसकी चौड़ाई 30 और गहराई 80 है तो आपको ऐसे साइज से भी बचना चाहिए और तीसरा है 15×60 यानि 900 Sq.Ft अगर 15 फ्रंट है और गहराई 60 तो ऐसा घर रेल के डिब्बे जैसा दिखेगा और हम नहीं चाहते हमारे सपनो का घर ऐसा बने अगर हम सही साइज में प्लाट लेंगे तो हमारा घर भी अच्छा बनेगा।

kis size ka plot nahi lena chahiye

बदगुणिया साइज का प्लॉट लेने से बचे

दूसरी बात ये है जब प्लॉट लेने जाईये तो बदगुणिया साइज का प्लॉट लेने से बचना चाहिये। बदगुणिया यानि टेढ़ा मेढ़ा लम्बाई चौड़ाई एक समान ना हो जैसे की एक प्लाट है जिसकी एक साइड की गहराई 50 है और साइड की गहराई 55 इसके कारन प्लॉट का कुछ एरिया खाली रह जाता है ऐसे प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन कराने में और प्लॉट बेचने में भी दिक्कत आती है।

badguniya size ka plot nahi lena chahiye

इस साइज का प्लॉट लेना चाहिए

अब हम बात करेंगे हमें किस साइज का प्लॉट लेना चाहिये अगर आपका बजेट कम है तो आप 20×45 यानि 900 Sq.Ft का प्लॉट ले सकते है जिसका आपको फ्रंट अच्छा मिल जायेगा गहराई भी ज्यादा नहीं है कंस्ट्रक्शन कराने में भी खर्चा काम आएगा और इस साइज के प्लॉट जिस सोसाइटी में होते है वो सोसाइटी जल्दी Develope करती है। दूसरा प्लॉट 25×50 यानि 1250 Sq.Ft इसमें फ्रंट 20 से ज्यादा मिल रहा है तो आपको गाडी के लिये पार्किंग मिल जायेगी और थोड़ी गहराई भी ज्यादा मिल रही है थोड़ा एरिया बढ़ा हो रहा है। अगर आपका इससे भी ज्यादा बजट हो तो आप 30×60 यानि 1800 Sq.Ft प्लॉट ले सकते है इसमें आपको फ्रंट और गहराई भी ज्यादा मिल रही है।

in size ka plot lena chahiye

ज़रूरत/बजट सुझाया गया साइज़ (फ्रंट x गहराई) Size क्यों यह साइज़ बेहतर है?
कम बजट 20 x 45 फ़ीट 900 S.Q. Feet इस साइज़ में फ्रंट अच्छा मिलता है और गहराई भी ज़्यादा नहीं होती। इससे निर्माण लागत कम आती है।
सर्वोत्तम साइज़ 25 x 50 फ़ीट 1250 S.Q. Feet यह सबसे ‘परफेक्ट’ साइज़ है। इसमें पर्याप्त पार्किंग, अच्छे कमरे और किचन के लिए सही जगह मिल जाती है।
अधिक बजट 30 x 60 फ़ीट 1800 S.Q. Feet यह प्लॉट चौड़ा भी है और गहरा भी। यह साइज़ बड़ी गाड़ियों की पार्किंग और शानदार डिज़ाइन के लिए सबसे अच्छा है।

अगर आप ऊपर दीये गए इन तीन साइज के प्लॉट लेते हो तो आपको प्लॉट बेचने में दिक्कत नहीं आयेगी ऐसे प्लॉट जिस जगह होते है वह एरिया जल्दी Develope होता है और प्लॉट के दाम भी जल्दी बढ़ते है।

प्लॉट किस साइज का लेना चाहिए, इसका कोई एक तय जवाब नहीं है, क्योंकि यह पूरी तरह आपकी ज़रूरत, बजट और भविष्य की योजना पर निर्भर करता है। अगर आप सीमित बजट में छोटा परिवार और कम मेंटेनेंस चाहते हैं, तो 900–1250 स्क्वायर फीट का प्लॉट पर्याप्त हो सकता है। वहीं, अगर आप बड़ा घर, गार्डन, पार्किंग या भविष्य में एक्सटेंशन की सोच रहे हैं, तो 1800 स्क्वायर फीट या उससे बड़ा प्लॉट बेहतर रहेगा।

प्लॉट खरीदते समय केवल साइज ही नहीं, बल्कि लोकेशन, रोड चौड़ाई, वास्तु, कानूनी काग़ज़ात और भविष्य की वैल्यू को भी ध्यान में रखना ज़रूरी है। सही प्लॉट वही है जो आज आपकी जरूरतों को पूरा करे और कल आपके सपनों को बढ़ने की जगह दे। समझदारी से लिया गया फैसला ही आगे चलकर सुकून और लाभ दोनों देता है।

Leave a Comment