Bhu Naksha UP उत्तरप्रदेश Portal से जमीन का नक्शा ऐसे निकालें

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया UP Bhu Naksha एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपने गांव, तहसील या जिले की जमीन का नक्शा घर बैठे देख सकता है। पहले जहां जमीन के नक्शे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब कुछ क्लिक में ही खसरा, गाटा नंबर और प्लॉट की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है।

UP भू-नक्शा न सिर्फ जमीन की सही लोकेशन और आकार समझने में मदद करता है, बल्कि जमीन खरीदने-बेचने, विवाद से बचने और भविष्य की योजना बनाने में भी बेहद उपयोगी साबित होता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि UP Bhulekh भू-नक्शा क्या है, इसे कैसे देखें और आम लोगों के लिए यह क्यों इतना जरूरी है।

UP Bhu Naksha से जमीन का नक्शा 2 मिनट में देखने की प्रक्रिया

  • उत्तरप्रदेश का भू नक्शा देखने के लिये अधिकृत upbhunaksha.gov.in पोर्टल पर जाये। इस पोर्टल पर आपको भू नक्शा देखने के लिये रजिस्टर और लॉगिन करने के जरुरत नहीं है। बादमे अपना District, Tehsil, और Village चुने। चुनी हुई जगह का नक्शा आयेगा अपना प्लाट नंबर दर्ज करे या फिर अपने प्लॉट पर क्लिक करे
UP Bhu Naksha

  • बादमे चुने हुये प्लॉट की Plot Information आयेगी इसमें Plot और Owner Details की जानकारी जाचकर Map Report पर क्लिक करे।
UP Bhu naksha Map Report

  • आखिर में आपके भूमि का विवरण आएगा इसका भू नक्शा pdf फाइल डाउनलोड करने के लिये Plot Report PDF बटन पर क्लिक करे। इसके बाद आपके जमीन का नक्शा pdf फाइल में डाउनलोड हो जायेगा इसे प्रिंट करके आप इस्तेमाल कर सकते है।
UP Map Report

Bhu Naksha UP पोर्टल से उत्तर प्रदेश में जमीन का नक्शा निकालना अब बहोत आसान हो गया है। अब आपको तहसील कार्यालय के चक्कर काटने जरूरत नहीं है।

पर ध्यान रखें कि ऑनलाइन डाउनलोड किया गया नक्शा केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए होता है। यदि आपको किसी सरकारी कामकाज के लिये नक्शे की आवश्यकता है, तो आपको तहसील कार्यालय से प्रमाणित (Certified) प्रति ही प्राप्त करनी होगी।


क्या ऑनलाइन भू नक्शा रिकॉर्ड पूरी तरह मान्य है?

यह ऑनलाइन नक्शा केवल सूचना/संदर्भ के लिए वैध माना जाता है यानी आप इसे जमीन की जानकारी के लिए देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपको जमीन के बारे में वास्तविक स्थिति का सही अंदाज़ मिलता है, लेकिन यह कानूनी दस्तावेज के रूप में पूरी तरह प्रमाणित नहीं माना जाता।

यानी आप इसे सीधे कानूनी लेन-देन, कोर्ट या संपत्ति दस्तावेज के लिए सबूत के तौर पर नहीं इस्तेमाल कर सकते। उनके लिए आपको राजस्व विभाग से प्रमाणित (certified) प्रति (तहसील कार्यालय से नक़ल/सत्यापित नक्शा) लेना ज़रूरी होता है।


यूपी के किन जिलों का भू-नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है?

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी 75 जिलों का नक्शा अब डिजिटल हो चुका है। पर कई लोगो की शिकायत होती है UP Bhulekh Naksha पोर्टल पर उनके गांव का नक्शा उपलब्ध नहीं है, तो इसका मतलब है कि वहां का डेटा वर्तमान में अपडेट (Update) किया जा रहा है।

नीचे दिए गए सभी जिलों के नागरिक upbhunaksha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए इन्हें क्षेत्र (Region) में व्यवस्थित किया है:

क्षेत्र (Region) जिलों के नाम (Districts Covered)
पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज और फिरोजाबाद।
मध्य उत्तर प्रदेश लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या (फैजाबाद) और सुल्तानपुर।
पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज (इलाहाबाद), जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर।
बुंदेलखंड क्षेत्र झाँसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट।

UP BhuNaksha – F&Q (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

क्या यूपी भू-नक्शा पोर्टल से नक्शा डाउनलोड करना मुफ्त है?

हाँ, उत्तर प्रदेश के भू नक्शा पोर्टल पर जमीन का नक्शा देखना और उसे डाउनलोड करना पूरी तरह से निःशुल्क है।

यदि पोर्टल पर मेरे गाँव का नक्शा उपलब्ध नहीं है, तो मैं क्या करूँ?

यदि आपके गाँव का नक्शा नहीं दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि या तो आपके गाँव के डेटा का डिजिटलीकरण अभी अधूरा है। ऐसी स्थिति में आप कुछ दिन प्रतीक्षा करें या अपनी तहसील के ‘भूलेख विभाग’ से नक्शा प्राप्त करे।

क्या ऑनलाइन निकाला गया नक्शा कानूनी कार्यों के लिए मान्य है?

नहीं, ऑनलाइन डाउनलोड किया गया नक्शा केवल साधारण जानकारी के लिए होता है। यदि आपको सरकारी काम के लिये जैसे की कोर्ट केस, बैंक लोन या किसी जमीन विवाद के लिए नक्शे की जरूरत है, तो आपको अपने जिले की तहसील से भू नक्शा की ‘प्रमाणित प्रति’ (Certified Copy) प्राप्त करनी होगी।

Leave a Comment