घर या प्लॉट खरीदना ज़िंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है। ज़्यादातर लोग सालों की मेहनत की कमाई से प्लॉट लेते हैं, लेकिन अगर जगह गलत चुन ली जाए तो वही फैसला ज़िंदगी भर का पछतावा बन सकता है। कभी कानूनी झंझट, कभी पानी-बिजली की समस्या और कभी ऐसा इलाका जहाँ न विकास होता है न सुविधाएँ। इस लेख में हम जानेंगे हमें किस जगह प्लॉट लेना चाहिए और किस जगह नहीं।
1) अच्छे सोसाइटी में प्लॉट लेना चाहिए।
प्लॉट लेते समय सबसे पहले यह देखना चाहिए कि वह अच्छी और विकसित सोसाइटी में हो। अच्छी सोसाइटी में सड़क, पानी, बिजली, ड्रेनेज और भविष्य का विकास पहले से तय होता है। ऐसे प्लॉट सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से बिक भी जाते हैं।
2) प्लॉट के आसपास ये चीज़ें बिल्कुल न हों
प्लॉट के सामने बड़ा पेड़ नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे आंधी तूफान में पेड घर पर घिरने का खतरा रहता है। आसपास फैक्ट्री या कारखाना नहीं होना चाहिए, क्योंकि शोर और प्रदूषण से रहना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा प्लॉट के ऊपर से हाई टेंशन बिजली की लाइन भी नहीं गुजरनी चाहिए, क्योंकि यह सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक होती है और कंस्ट्रक्शन करने में भी दिक्कत आती है।
3) प्लॉट रोड के नजदीक हो
हमेशा ऐसा प्लॉट लें जो मुख्य रोड या कनेक्टिंग रोड के नजदीक हो। बहुत अंदर या दूर का प्लॉट रोज़मर्रा की ज़िंदगी में परेशानी देता है। अगर प्लाट मुख्य रोड से ३००, ४०० मीटर के अंदर हो तो बच्चो को स्कूल को आने जाने में, मेहमानो को आने जाने में आसानी होती है और ऐसा प्लॉट पर सुविधाये भी जल्दी आ जाती है.
4) रोड चौड़ी होनी चाहिये
जहा पर आप प्लॉट ले रहे हो वहा आने जाने के लिये रोड की चौड़ाई कम से कम 20 फीट होनी चाहिए, ताकि गाड़ी और इमरजेंसी वाहनों का आना-जाना आसान रहे। 20 फीट से अधिक रोड है तो इसमें आपको गाडी पार्क करने में बढ़ी वाहनो के लिये आना जाना आसान हो जायेगा।
5) प्लॉट गड्ढे में न हो
प्लॉट बहुत ज्यादा गड्ढे में नहीं होना चाहिए। प्लॉट रोड के लेवल होना चाहिये अगर ३-४ फीट गड्ढे में हो तो आप मिटटी भरा लेना लेकिन उससे ज्यादा गढ़े में हो तो वह प्लॉट मत लेना। नीचे वाला प्लॉट बरसात में पानी भरने, सीलन और नींव कमजोर होने का कारण बनता है।
6) मीडियम साइज की प्लॉटिंग वाली जगह पर ही प्लॉट लें
मीडियम साइज की प्लॉटिंग वाली जगह पर ही प्लॉट लेना बेहतर होता है, क्योंकि 20–25 फीट चौड़ाई और 50–55 फीट लंबाई वाले प्लॉट सबसे ज़्यादा उपयोगी होते हैं। ऐसे प्लॉट पर घर बनाना आसान होता है और भविष्य में बेचने या किराये पर देने में भी कोई दिक्कत नहीं आती।
7) प्लॉट में कचरा न भरा हो
आपको प्लॉट वहा नहीं लेना है जहा पर कचरा भरा हो जैसे की किसी का तालाब है और उसको प्लॉटिंग करके बेचना है तो वो उस जगह कचरा भरवा देता है और उसपर प्लॉटिंग करवा देता है वह मिट्टी इसलिये नहीं भरवाता क्योंकि उसके लिये ज्यादा पैसा लगता है। हमेशा नैसर्गिक जमीन पर प्लॉट ले क्योंकि वहा पर घर मजबूत बनेगा।
8) प्लानिंग में रोड निकली हो
अगर आप Investment के लिये प्लॉट ले रहे हो तो प्लानिंग में नक्शे में रोड पहले से हो नी चाहिये। जहा रोड पहले से निकली हो वही पर प्लॉट ले।
9) अच्छे ब्रोकर से प्लॉट ले
प्लॉट खरीदते समय सही ब्रोकर चुनना उतना ही ज़रूरी है जितना सही जगह चुनना। एक अच्छा ब्रोकर वही होता है जो पूरी जानकारी ईमानदारी से दे, कागज़ात साफ दिखाए और फायदे-नुकसान दोनों बताए। इसलिए हमेशा ऐसे ब्रोकर को चुनें जो काम से पहचाना जाए, न कि नाम और पहचान से। कोई भी अच्छा ब्रोकर होगा तो वो आपसे कमिशन लेगा जो भी रेट चल रहा होगा (जैसे की १% और २%) और आपको अच्छा प्लॉट दिलायेगा।
प्लॉट खरीदना सिर्फ जमीन लेने का फैसला नहीं होता, यह आपकी ज़िंदगी की कमाई, परिवार की सुरक्षा और भविष्य के सपनों से जुड़ा होता है। अगर प्लॉट गलत जगह, गलत प्लानिंग या गलत लोगों के भरोसे लिया गया, तो वही निवेश ज़िंदगी भर की परेशानी और पछतावे में बदल सकता है।
इसलिए जल्दबाज़ी, सस्ते लालच या मीठी बातों में आकर कभी भी प्लॉट न लें। रोड, लेवल, प्लानिंग, आस-पास का माहौल, कानूनी स्थिति और ब्रोकर की ईमानदारी – इन सब बातों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही फैसला करें। याद रखें, आज की थोड़ी सी सावधानी कल की बड़ी मुसीबत से बचा सकती है।
अगर आप सही जगह, सही साइज और सही प्लानिंग के साथ प्लॉट लेते हैं, तो वही प्लॉट आगे चलकर सुरक्षित घर, मजबूत निवेश और मानसिक शांति का कारण बनता है।
Hello, मेरा नाम Manoj है में पिछले 8 वर्षों से डिजिटल कंटेंट लेखन के क्षेत्र में कार्यरत हु। में विशेष रूप से भूमि रिकॉर्ड, भूलेख सेवाएं, खतौनी, गाटा विवरण, रजिस्ट्री प्रक्रिया और सरकारी ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में समझाता हूँ।