Real Time Khatauni देखे UP Bhulekh पोर्टल पर Online

Real Time Khatauni सुविधा के जरिए अब आप जमीन का नवीनतम रिकॉर्ड घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध यह सेवा नागरिकों को भूमि से जुड़ी अद्यतन जानकारी तुरंत उपलब्ध कराती है, जिससे स्वामित्व विवरण, खातेदार नाम, गाटा संख्या और अन्य रिकॉर्ड बिना देरी के जांचे जा सकते हैं। पहले जहां खतौनी की जानकारी के लिए राजस्व कार्यालय जाना पड़ता था, वहीं अब डिजिटल सिस्टम के कारण यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।

इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको रियल टाइम अपडेटेड डेटा मिलता है, जो जमीन की खरीद-फरोख्त, सत्यापन और कानूनी जांच के समय बेहद उपयोगी होता है। सही जिला, तहसील और गांव चुनकर आप कुछ आसान स्टेप में अपनी खतौनी ऑनलाइन देख सकते हैं।

जमीन की खतौनी नकल रियल टाइम में देखें

  • रियल टाइम खतौनी नकल देखने के लिए अधिकृत upbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे सर्विसेस में से खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे इस सर्विस को चुने।
Real Time Khatauni

  • रियल टाइम खतौनी नकल खोजने के लिये अपना जनपदतहसील और ग्राम का नाम / कोड चुने।

  • नकल का प्रकार वर्तमान फसली चुने बादमे खोजने के लिये सामने दिये गये विकल्पो में से कोई एक चुने।
  1. खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे
  2. खाता संख्या द्वारा खोजे
  3. खातेदार के नाम द्वारा खोजे
  4. भूमिश्रेणी द्वारा खोजे
  5. नामांतरण दिनांक से खोजे
  • बादमे संख्या दर्ज करके खोजे पर क्लिक करे स्क्रीनपर एक सूचि आयेगी इसमें अपने खसरा/खाता चुने और उद्धरण देखे पर क्लिक करे।
Search Real Time Khatauni

  • आखिर में रियल टाइम खतौनी की नकल आयेगी इसमें आपको जमीन की वर्तमान समय की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
Note: अपने खसरे की प्रस्थिति (भूखंड (गाटा) के वाद ग्रस्त /विक्रय /भू-नक्शा /नामांतरण) की जानकारी देखने के लिये लाल अंक में खसरा संख्या पर क्लिक करें।

Real Time Khatauni सुविधा से जमीन से जुड़े वर्तमान समय के रिकॉर्ड ऑनलाइन मिल जाते है। UP Bhulekh Portal के माध्यम से आप घर बैठे खतौनी का ताजा विवरण, खातेदार जानकारी और गाटा रिकॉर्ड तुरंत जांच सकते हैं, जिससे भूमि सत्यापन और लेन-देन की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित हो जाती है।

Leave a Comment