IGRSUP विवाह पंजीकरण व सत्यापन (Marriage Certificate)

आज के समय में विवाह का कानूनी पंजीकरण (Marriage Registration) बेहद जरूरी हो गया है। उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया सरकार के IGRSUP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है। IGRSUP Marriage Registration Certificate न केवल शादी का आधिकारिक प्रमाण होता है, बल्कि पासपोर्ट, वीज़ा, बैंक, नाम परिवर्तन और सरकारी योजनाओं में भी इसकी आवश्यकता पड़ती है।

इस ब्लॉग में हम सरल भाषा में बताएंगे कि IGRSUP से मैरिज रजिस्ट्रेशन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं और पूरा ऑनलाइन प्रोसेस क्या है, ताकि आप बिना किसी एजेंट के आसानी से अपना Marriage Certificate बनवा सकें।

IGRSUP पर विवाह पंजीकरण करने की प्रक्रिया

Step 1 – Registration –

IGRSUP Marriage Registration

  • रजिस्ट्रेशन में पति का विवरण, पत्नि का विवरण और विवाह स्थल / पंजीकरण कार्यालय का चयन यह सब जानकारी दर्ज करनी है।
Marriage Registration UP

  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन संख्या और पासवर्ड मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल करके आपको फिर से इस पोर्टल पर लॉगिन करना है।

Step 2 – दस्तावेज अपलोड – (छायाचित्र/प्रमाणपत्र)

पोर्टल पर फिर से लॉगिन करने के बाद पति का छायाचित्र/प्रमाण पत्र प्रतिया, पत्नी का छायाचित्र/प्रमाण पत्र प्रतिया, १ साक्षी का विवरण/प्रमाण पत्र प्रतिया, २ साक्षी का विवरण/प्रमाण पत्र प्रतिया, विवाह संपन्न होने का साक्ष्य, और शपथ पत्र अपलोड करके आवेदन पूर्ण करे।

Step 3 – ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) –

  • आवेदन पूरा भरने के बाद आपको ऑनलाइन भुगतान करना है इसके लिये आपको upi, debit card, net banking जैसे कई विकल्प दिये जायेंगे।
Online Bhugtan for Marriage Registration UP

Step 4 – विवाह पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट –

  • ऑनलाइन भुगतान के बाद IGRSUP पोर्टल पर उपलब्ध तिथि और समय का चयन कर अपॉइंटमेंट करना होता है। निर्धारित दिन पति-पत्नी एवं साक्षियों को संबंधित उप-निबंधक कार्यालय में उपस्थित होना होगा। सत्यापन पूर्ण होने पर विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढाया जायेगा।

Step 5 – उप-निबंधक को प्रेषित करें (Final Submission) –

  • सभी विवरण और दस्तावेज़ भरने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से उप-निबंधक को प्रेषित करे। निर्धारित तिथि पर पति-पत्नी एवं साक्षियों की उपस्थिति में दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन पूर्ण होने के बाद विवाह पंजीकरण स्वीकृत कर प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

विवाह पंजीकरण सत्यापन चेक करे

  • विवाह पंजीकरण सत्यापन करने के के लिए अधिकृत विवाह पंजीकरण सत्यापन पेज जाये। बादमे प्रमाणपत्र क्रमांक संख्या या फिर आवेदन संख्या, विवाह दिनांक, और कॅप्टचा दर्ज करके देखे बटन पर क्लिक करे।
Verify Marriage Certificate UP

IGRSUP Marriage Registration Certificate उत्तर प्रदेश में विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने का सबसे सरल और भरोसेमंद तरीका है। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण अब शादी का पंजीकरण करना तेज़, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गया है। सही दस्तावेज़ और सही जानकारी के साथ आप बिना किसी दलाल के आसानी से आवेदन कर सकते हैं और अपना विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

यह प्रमाण पत्र भविष्य में पासपोर्ट, वीज़ा, बैंक और अन्य सरकारी कार्यों में बेहद उपयोगी होता है, इसलिए शादी के बाद IGRSUP पर Marriage Registration करवाना एक समझदारी भरा और जरूरी कदम है।

Leave a Comment