उत्तर प्रदेश में जमीन या मकान से जुड़ा कोई भी लेन–देन हो, रजिस्ट्री कॉपी (बैनामा नकल) सबसे अहम दस्तावेज़ मानी जाती है। अक्सर लोगों को रजिस्ट्री के बाद उसकी प्रमाणित नकल निकालने में परेशानी होती है कहां से निकाले, कौन-से दस्तावेज़ लगेंगे और ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है।
इस ब्लॉग में हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्री नकल निकालने की आसान, सही और सरकारी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाएंगे, ताकि आप बिना दलाल और बिना झंझट के अपनी रजिस्ट्री कॉपी प्राप्त कर सकें।
Registry Copy यानि बैनामा नकल निकालने की प्रक्रिया
- उत्तरप्रदेश में जमीन, खेत, प्लॉट, मकान की रजिस्ट्री कॉपी यानि बैनामा नकल निकालने के लिये अधिकृत igrsup.gov.in पोर्टल जाये बादमे सम्पति खोजे इस सेवा पर क्लिक करे।

- अगर आप इस पोर्टल पर नये होतो यहाँ रजिस्टर करे पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करे या फिर पुराने यूजर होतो सीधा लॉगिन करे।

- लॉगिन करने के बाद सम्पति खोजे सेवा पर क्लिक करे सम्पति खोजे में आपको सामने दिये गये ४ विकल्प मिलेंगे इनमे से कोई एक विकल्प पर क्लिक करे।

- चुने हुए विकल्प अनुसार जानकारी दर्ज करे यहा पर क्रेता का नाम, तहसील कार्यालय, मोहल्ला, वर्ष और कॅप्टचा दर्ज करके विवरण देखे पर क्लिक करे।

- दर्ज की गयी जानकारी के हिसाब से रजिस्ट्री कॉपी की सूचि आयेगी इसमें से अपनी रजिस्ट्री के सामने दिये गये पूर्ण विवरण देखे इस बॉक्स में दिये गए चयन करे लिंक पर क्लिक करे।

- आखिर में आपकी रजिस्ट्री कॉपी यानि Bainama Nakal आपके स्क्रीन पे आ जायेगी इसमें आपको प्रॉपर्टी की सम्पूर्ण जानकारी मिल जायेगी।

उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री कॉपी (बैनामा नकल) निकालना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। चाहे आप ऑनलाइन IGRSUP पोर्टल के माध्यम से नकल निकालें या फिर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाएं, सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ होने पर काम बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाता है।
रजिस्ट्री नकल न केवल आपकी संपत्ति का कानूनी प्रमाण है, बल्कि भविष्य में किसी भी विवाद, नामांतरण या बैंक से जुड़े कार्यों में बेहद उपयोगी होती है। इसलिए समय रहते अपनी बैनामा नकल सुरक्षित रखें और केवल सरकारी माध्यमों का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या समस्या से बचा जा सके।
Hello, मेरा नाम Manoj है में पिछले 8 वर्षों से डिजिटल कंटेंट लेखन के क्षेत्र में कार्यरत हु। में विशेष रूप से भूमि रिकॉर्ड, भूलेख सेवाएं, खतौनी, गाटा विवरण, रजिस्ट्री प्रक्रिया और सरकारी ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में समझाता हूँ।