भूलेख खतौनी त्रुटि सुधार आज के समय में भूमि से जुड़े कार्यों के लिए बेहद आवश्यक प्रक्रिया बन गई है। कई बार खतौनी में अंश, नाम, संरक्षक या पता गलत दर्ज हो जाने के कारण जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण, ऋण या सरकारी योजनाओं में परेशानी आती है। उत्तर प्रदेश में अब भूलेख (UP Bhulekh) के माध्यम से इन त्रुटियों को सुधारने की सुविधा उपलब्ध है।
इस ब्लॉग में हम सरल भाषा में बताएंगे कि खतौनी में नाम, अंश, संरक्षक और पते की त्रुटि कैसे सुधारे, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं और पूरी प्रक्रिया क्या है।
खातेदार द्वारा लॉग इन की प्रक्रिया
- भूलेख खतौनी में सुधार करने के लिये अधिकृत भूलेख खतौनी त्रुटि सुधार पेज पर जाये बादमे खातेदार द्वारा मोबाइल नंबर, OTP और कॅप्टचा दर्ज करके Log In करले।

खातेदार द्वारा नाम / सरंक्षक / पता संशोधन हेतु आवेदन की प्रक्रिया
- लॉगिन करने के बाद खतौनी में नाम / संरƗक / पता संशोधन हेतु आवेदन इस टॅब में दिये गये नया आवेदन करे पर क्लिक करे। बादमे आवेदक का विवरण में मोबाइल नंबर और खातेदार का विवरण में जनपद, तहसील और ग्राम को चुनकर सुरक्षित करे और आगे बढे बटन पर क्लिक करे।

- खातेदार का विवरण में गाटा/खसरा संख्या और खातेदार चुने। वर्तमान खतौनी को चुनकर जो संशोधन यानि Correction करना है वो करले।

- संशोधन करने के बाद आधार कार्ड की प्रत अपलोड करे और सुरक्षित करे बटन पर क्लिक करे।

- Disclaimer पढके टिक मार्क करे और आवेदन लेखपाल को अग्रेषित करे बटन पर क्लिक करे।

- आखिर में आपका आवेदन Submit हो जायेगा इसके बाद आवेदन सूचि में जाकर विवरण देखे बटन पर क्लिक करके आप आवेदन संख्या और आवेदन स्थिति देख पायेंगे।


खातेदार द्वारा अंश संशोधन हेतु आवेदन की प्रक्रिया
- लॉगिन करने के बाद खतौनी में अंश संशोधन हेतु आवेदन इस टॅब में दिये गये नया आवेदन करे पर क्लिक करे। बादमे आवेदक का विवरण में जानकारी दर्ज करके सुरक्षित करे और आगे बढे बटन पर क्लिक करे।

- खातेदार के विवरण में जानकारी दर्ज करके खतौनी का विवरण चुने बादमे अंश संशोधन करके आवेदन सुरक्षित करे बटन पर क्लिक करे।

- आवेदन सूचि में जाकर अपने आवेदन के आगे दिये गये विवरण देखे बटन पर क्लिक करे। इसमें आपको आवेदन संख्या और आवेदन का विवरण मिलेगा।


भूलेख खतौनी त्रुटि सुधार कराना भूमि स्वामित्व को सही और विवाद-मुक्त रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। खतौनी में अंश, नाम, संरक्षक या पते की गलती भविष्य में रजिस्ट्री, नामांतरण और सरकारी योजनाओं में बड़ी समस्या बन सकती है।
समय रहते सही दस्तावेज़ों के साथ त्रुटि सुधार कराने से न केवल रिकॉर्ड अपडेट होता है, बल्कि आपकी जमीन से जुड़े अधिकार भी सुरक्षित रहते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर UP Bhulekh के माध्यम से खतौनी त्रुटि सुधार अवश्य कराएं।
Hello, मेरा नाम Manoj है में पिछले 8 वर्षों से डिजिटल कंटेंट लेखन के क्षेत्र में कार्यरत हु। में विशेष रूप से भूमि रिकॉर्ड, भूलेख सेवाएं, खतौनी, गाटा विवरण, रजिस्ट्री प्रक्रिया और सरकारी ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में समझाता हूँ।