उत्तर प्रदेश सरकार ने Family ID योजना शुरू की है ताकि हर परिवार तक रोजगार के अवसर और सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुँच सके।
इस योजना में हर परिवार को एक यूनिक 12 अंकों की Family ID दी जाती है। इससे सरकार के पास परिवारों का सही और अपडेटेड डेटा रहता है और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे पहुँचाया जा सकता है।
जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उनका राशन कार्ड नंबर ही Family ID माना जाता है और इसे आधिकारिक पोर्टल से देखा जा सकता है।
जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके और सभी सदस्यों की जानकारी जोड़कर नई Family ID बना सकते हैं।
फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- उत्तरप्रदेश में नयी Family ID बनवाने के लिये अधिकृत familyid.up.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे Start Application इस बटन पर क्लिक करे।

- सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP बटन पर क्लिक करे बादमे मोबाइल पर प्राप्त OTP और Captcha दर्ज करके Submit करदे। इसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

- लॉगिन करने के लिए लॉगिन पेज पर जाये Mobile और Captcha दर्ज करके Send OTP बटन पर क्लिक करे मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज और Captcha दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करे।

- फॅमिली आईडी के लिये आवेदन करने के लिये अपनी आधार संख्या दर्ज करके आगे बढे बटन पर क्लिक करे उसके बाद Defination of Family यह पढ़कर फॅमिली आईडी.डी. रजिस्ट्रेशन हेतु आगे बढे इस बटन पर क्लिक करे।

Step 1 – Aadhaar Authentication – नयी फॅमिली आईडी बनाने के लिये आपके पास आधार कार्ड होना जरुरी है और उससे मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए सबसे पहले अपनी आधार संख्या दर्ज करके डिक्लेरेशन पर टिक मार्के के यह स्टेप complete करे।

Step 2 – आवेदक का विवरण – जो व्यक्ति आवेदन कर रहा है उसे अपनी जानकारी यहाँ दर्ज करनी है यहाँ पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है।

Step 3 – सदस्य जोड़े – आपके परिवार में जितने सदस्य है उनकी सबकी जानकारी दर्ज करे सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज के यह स्टेप Complete करे।

Step 4 – परिवार का पता – यहाँ पर आपका परिवार जिस जगह रहता ता है उसकी जानकारी दर्ज करे जैसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र, जनपद, तहसील, पत्ते का विवरण और पिन कोड।

Step 5 – Verify and Submit – आखिरी स्टेप में आपने जो जानकारी दर्ज की है उसकी जाँच करे और अपना आवेदन Submit करे बादमे आपको एक अस्थायी फॅमिली आईडी और Application Number मिलेगा। इससे आप अपना आवेदन स्टेटस चेक कर पायेंगे। फॅमिली आईडी को प्रिंट करने के लिय प्रिंट हेतु यहाँ क्लिक करे इस लिंक पर क्लिक करे।

- जब तक आपका आवेदन स्वीकार नहीं की या जाता तब तक आपको अस्थायी फॅमिली आईडी दी जायेगी।

फैमिली आईडी आवेदन की स्थिति कैसे देखें
- अगर आपने हालही में फॅमिली आईडी के लिये आवेदन किया है तो आपको एक Application Number मिला होगा इसी का इस्तेमाल करके हम स्टेटस चेक कर सकते है। उसके लिये Track Application Status पर जाये बादमे अपना Application Number दर्ज करके अद्यतन स्थिति दिखाए बटन पर क्लिक करे आखिर में आपके सामने फॅमिली आईडी के आवेदन की स्थिति आ जायेगी।

UP Family ID जिसका उद्देश्य हर परिवार का सही और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुँचाना है। इससे लाभार्थियों की पहचान आसान होती है।
जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उन्हें अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं, जबकि बिना राशन कार्ड वाले परिवार भी आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपनी फैमिली आईडी बना सकते हैं।
Hello, मेरा नाम Manoj है में पिछले 8 वर्षों से डिजिटल कंटेंट लेखन के क्षेत्र में कार्यरत हु। में विशेष रूप से भूमि रिकॉर्ड, भूलेख सेवाएं, खतौनी, गाटा विवरण, रजिस्ट्री प्रक्रिया और सरकारी ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में समझाता हूँ।