UP Ration Card Eligibility List & Status Check Online

FCS UP पोर्टल उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए राशन कार्ड और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़ी सेवाओं का आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग राशन कार्ड सूची देख सकते हैं, नया आवेदन करने की प्रक्रिया, स्टेटस चेक कर सकते हैं और कोटेदार व वितरण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP राशन कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है इसके माध्यम से पात्र लोगों को गेहूं, चावल, चीनी जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री सरकारी दरों पर उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही राशन कार्ड पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।

राशन कार्ड की पात्रता सूची – कौन लोग पात्र हैं

  • बिना राशन कार्ड नंबर के उत्तरप्रदेश में राशन कार्ड की पात्रता सूचि देखने के लिये अधिकृत fcs.up.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे महत्वपूर्ण लिंक में से राशन कार्ड की पात्रता सूचि इस लिंक पर क्लिक करे।
Fcsup Portal

  • अब आपके सामने उत्तरप्रदेश के जिलों के नाम, पात्र गृहस्थी, अन्त्योदय, योग की जानकारी मिलेगी यहा पर आप जिस जिले में रहते है उस जिले को चुने
Ration Card List UP

  • आपने जिस जिले को चुना है उसके शहरीय और ग्रामीण क्षेत्र की सूचि आएगी आप जिस जगह का देखना कहते उस क्षेत्र को चुने।

  • आपने जिस टाउन को चुना है उसे टाउन के सरे दुकानदार की सूचि आयेगी इसमें पात्रता गृहस्थी में दिये गए राशनकार्ड के अंको पर क्लिक करे।

  • आखिर में आपके सामने राशन कार्ड की पात्रता सूचि आयेगी यहापर आपको राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम और अन्य जानकारी प्राप्त होगी।

राशन कार्ड नंबर से लाभार्थी सूची कैसे देखें

  • अगर आपको राशन कार्ड नंबर पता है तो पात्रता सूचि खोजने के लिये अधिकृत fcs.up.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे महत्त्वपूर्ण लिंक में से राशन कार्ड की पात्रता सूचि में खोजे इस लिंक पर क्लिक करे।
  • अब अपनी राशन कार्ड संख्या और Captcha दर्ज करके पात्रता सूचि में खोजने हेतु ओ.टी.पी. प्राप्त करे बटन पर क्लिक करे बादमे रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP Submit करे इसके बाद आपके सामने पात्रता सूचि की जानकारी आयेगी।
Ration Card Download

राशन कार्ड आवेदन स्टेटस देखने का आसान तरीका

  • अगर आपने राशन कार्ड के लिये हालही में आवेदन किया है तो आप राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हो। उसके लिए अधिकृत fcs.up.gov.in पोर्टल पर जाये बादमे महत्त्वपूर्ण लिंक में से राशन कार्ड आवेदन की स्थिति इस लिंक पर क्लिक करे।
  • सन्दर्भ आईडी / राशन कार्ड आईडी और Captcha दर्ज करके आवेदन स्थिति हेतु ओ.टी.पी. प्राप्त करे इस बटन पर क्लिक करे। मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके Submit करदे आखिर में आपके सामने राशन कार्ड आवेदन की स्थिति आ जायेगी।
Ration Card UP Status Check

Leave a Comment