किसी भी जमीन को खरीदने या उस पर निवेश करने से पहले यह जांचना बहुत जरूरी है कि वह वादग्रस्त (विवादित) तो नहीं है। अगर कोई भूखण्ड अदालत या राजस्व विवाद में फंसा है, तो भविष्य में कानूनी परेशानी और आर्थिक नुकसान दोनों हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब आप सिर्फ गाटा नंबर की मदद से ऑनलाइन पता कर सकते हैं कि जमीन पर कोई वाद दर्ज है या नहीं।
उत्तर प्रदेश में यह सुविधा UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध है, जहां गाटा संख्या दर्ज करके भूमि का विवरण, स्वामित्व रिकॉर्ड और वाद स्थिति देखी जा सकती है। इससे जमीन की वास्तविक कानूनी स्थिति स्पष्ट हो जाती है और खरीद-फरोख्त से पहले सही निर्णय लेने में मदद मिलती है।
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानने के लिये अधिकृत upbhulekh.gov.in पोर्टल जाये। बादमे सर्विसेस में से भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने इस सर्विस को चुने।

- जिस जमीन के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानना चाहते है उस जगह का जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/कोड चुने।

- जमीन के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानने के लिये खसरा/गाटा संख्या दर्ज करके खोजे पर क्लिक करे। बादमे जमीन की सूचि आयेगी इसमें अपने जमीन को चुनकर गाटा प्रस्थिति पर क्लिक करे।

- आखिर जमीन के भूमि के वाद ग्रस्त होने का विवरण आ जायेगा अगर उपलब्ध नहीं है तो प्रविष्टियाँ उपलब्ध नहीं है.! ऐसी सुचना आयेगी।

किसी भी भूखण्ड की खरीद-फरोख्त या निवेश से पहले उसकी वादग्रस्त (विवादित) स्थिति की जांच करना बेहद आवश्यक है। सिर्फ गाटा नंबर के आधार पर ऑनलाइन रिकॉर्ड देखकर आप यह समझ सकते हैं कि जमीन पर कोई मुकदमा, रोक या राजस्व विवाद दर्ज है या नहीं। यह एक छोटा सा कदम भविष्य के बड़े कानूनी और आर्थिक जोखिम से बचा सकता है।
Hello, मेरा नाम Manoj है में पिछले 8 वर्षों से डिजिटल कंटेंट लेखन के क्षेत्र में कार्यरत हु। में विशेष रूप से भूमि रिकॉर्ड, भूलेख सेवाएं, खतौनी, गाटा विवरण, रजिस्ट्री प्रक्रिया और सरकारी ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में समझाता हूँ।