जमीन के क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड कैसे देखें

जमीन खरीदने या बेचने से पहले उसका पूरा क्रय-विक्रय रिकॉर्ड देखना बेहद जरूरी होता है। इससे यह पता चलता है कि भूखण्ड पहले किसके नाम था, कब रजिस्ट्री हुई, स्वामित्व में कितनी बार बदलाव हुआ और लेन-देन कानूनी रूप से दर्ज है या नहीं। सही रिकॉर्ड जांच लेने से धोखाधड़ी, डुप्लीकेट बिक्री और विवाद जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

अब डिजिटल सेवाओं के जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन जमीन के क्रय-विक्रय का विवरण देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री और स्टाम्प से जुड़े रिकॉर्ड UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध होते हैं, जहां से दस्तावेज़ विवरण, पंजीकरण तिथि और संबंधित पक्षों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जमीन की बिक्री की स्थिति पता करने का तरीका

  • उत्तरप्रदेश में भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जानने के लिये अधिकृत upbhulekh.gov.in पोर्टल जाये। बादमे सर्विसेस में से भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने सर्विस को चुने।
Bhukhand ke Vikray Ki Sthiti

  • जिस जमीन के विक्रय की स्थिति जानना चाहते है उस जगह का जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/कोड चुने।

  • जमीन के विक्रय की स्थिति जानने के लिये खसरा/गाटा संख्या दर्ज करके खोजे पर क्लिक करे। बादमे जमीन की सूचि आयेगी इसमें अपने जमीन को चुनकर विक्रय प्रस्थिति पर क्लिक करे।

  • आखिर में जमीन के विक्रय की सुचना आयेगी इसमें आपको क्रेता और विक्रेता का नाम और अन्य जानकारी प्राप्त होगी यहा से आप प्रपत्र भी डाउनलोड कर सकते है।

  • अगर जमीन विक्रय के लिए उपलब्ध नहीं तो आपको स्क्रीनपर क्रय-विक्रय का विवरण उपलब्ध नहीं है। ऐसी सूचना प्राप्त होगी।

Note:कृपया 1 जनवरी, 2018 से पहले किए गए संपत्ति लेनदेन की जानकारी के लिए उप-रजिस्ट्रार/रजिस्ट्रार कार्यालय से संपर्क करें।

जमीन के क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड देखना किसी भी संपत्ति लेन-देन से पहले सबसे जरूरी कदम है। इससे स्वामित्व का इतिहास, रजिस्ट्री की तारीख, संबंधित पक्षों की जानकारी और कानूनी स्थिति स्पष्ट हो जाती है। सही रिकॉर्ड जांच लेने से भविष्य के विवाद, धोखाधड़ी और दस्तावेज़ संबंधी जोखिम काफी हद तक कम हो जाते हैं।

Leave a Comment