राजस्व ग्राम खतौनी कोड और गाटा यूनिक कोड कैसे जानें

अगर आप किसी जमीन की सही पहचान, रिकॉर्ड सत्यापन या ऑनलाइन भूलेख विवरण देखना चाहते हैं, तो राजस्व ग्राम खतौनी कोड और गाटा (भूखण्ड) यूनिक कोड जानना बहुत जरूरी होता है। ये दोनों कोड भूमि रिकॉर्ड सिस्टम में उस जमीन की अलग और सटीक पहचान देते हैं। कई सरकारी पोर्टल पर खतौनी, नक्शा, स्वामित्व विवरण, वाद स्थिति और लेन-देन रिकॉर्ड देखने के लिए इन कोड की आवश्यकता पड़ती है।

अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राजस्व ग्राम का खतौनी कोड और गाटा यूनिक कोड आसानी से पता कर सकते हैं। सही जिला, तहसील और ग्राम का चयन करके कुछ ही स्टेप में संबंधित कोड प्राप्त किया जा सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि राजस्व ग्राम खतौनी कोड और गाटा यूनिक कोड क्या होते हैं और इन्हें ऑनलाइन कैसे खोजें।

राजस्व ग्राम यूनिक कोड ऑनलाइन कैसे देखें

  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड और भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जानने के लिये अधिकृत upbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे सर्विसेस में से राजस्व ग्राम खतौनी कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने इस सर्विस को चुने।
Rajasva Gram Khatauni Code

  • जिस ग्राम का कोड जानना चाहते है उस जगह का जनपद, तहसील चुने बादमे ग्राम की सूचि आयेगी वो भी ग्राम खतौनी कोड के साथ। भूखंड/गाटे का यूनिक कोड जानने के लिये अपना ग्राम का नाम चुने।

  • जमीन का यूनिक कोड जानने के लिये खसरा/गाटा संख्या दर्ज करके खोजे पर क्लिक करे। बादमे जमीन के साथ आपका Bhulekh यूनिक कोड भी दिखेगा।

राजस्व ग्राम खतौनी कोड और गाटा यूनिक कोड जमीन से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। इन कोड की मदद से आप खतौनी विवरण, स्वामित्व जानकारी, वाद-स्थिति और भूमि से जुड़े अन्य रिकॉर्ड ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। यदि आप किसी भूमि का सत्यापन, खरीद-फरोख्त या रिकॉर्ड जांच करना चाहते हैं, तो सबसे पहले सही कोड की पुष्टि जरूर करें।

Leave a Comment